साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, 73 की उम्र में दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर K. Bhagyaraj का हार्ट अटैक से निधन

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 12:39 PM (IST)

K. Bhagyaraj Passed Away : साउथ इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। तमिल इंडस्ट्री के एक और अभिनेता, लेकख और निर्देशक K. Bhagyaraj का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में है। सोशल मीडिया के जरिए लोग उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित कर रहे हैं। 

पिछले पांच दशकों से के.भाग्यराज ने तमिल सिनेमा में बहुत नाम कमाया है। उन्होंने एक से बढ़के एक हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। उनके जाने के बाद तमिल इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हुआ है। 
 
1977 से की थी करियर की शरुआत 
1977 से के.भाग्यराज ने अपने करियर की शुरुआत की थी।  इसके बाद वह भारतीराजा की चर्चित फिल्म ‘सिगप्पू रोजक्कल’ में भी नजर आए। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ उन्होंने संवाद लेखन की जिम्मेदारी भी निभाई थी।

‘16 वयथिनिले’ और ‘किझाक्के पोगुम रेल’ जैसी फिल्मों में के.भाग्यराज ने सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था और यहां से उन्होंने इंडस्ट्री की बारीकियों को पहचाना। इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। 

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं काम 
सुवरिल्लाधा चित्थिरांगल, ओरु काई ओसाई, मौना गीतंगल, अंधा 7 नाटकल, डार्लिंग, मुंडनई मुदिचू, धवानी कनवुगल जैसी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया और इतना ही नहीं उन्होंने इनमें अभिनय भी किया। 
 
2010 में आई थी भाग्यराज की आखिरी फिल्म
साल 2026 में उन्होंने सिनेमा में 50 वर्ष पूरे कर लिए थे और इस मौके पर उन्होंने सेलिब्रेशन भी किया था। इसी दौरान उन्होंने अपने कमबैक का भी एलान किया था। 2010 में उन्होंने आखिरी फिल्म बनाई थी और इस मूवी में उनके बेटे ने मुख्य किरदार निभाया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News