''राणाबाली'' डायरेक्टर राहुल संकृत्यन के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा और मेकर्स का खास पोस्ट
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 05:53 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' लगातार चर्चा में बनी हुई है। ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा के तौर पर तैयार की जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता हर नए अपडेट के साथ बढ़ती जा रही है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक राहुल संकृत्यन के जन्मदिन पर मेकर्स और विजय देवरकोंडा ने खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं, जिसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मेकर्स ने शेयर की राहुल संकृत्यन की खास तस्वीर
राहुल संकृत्यन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी एक कैंडिड तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "Happy Birthday to our visionary director, who is shaping #Ranabaali into a cinematic experience that will be remembered forever." इस पोस्ट के जरिए मेकर्स ने फिल्म के पीछे राहुल की रचनात्मक सोच और समर्पण की जमकर तारीफ की।
विजय देवरकोंडा ने लिखा भावुक नोट
विजय देवरकोंडा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल संकृत्यन के लिए एक दिल से लिखा हुआ मैसेज शेयर किया। उन्होंने 'टैक्सीवाला' के नौ साल पूरे होने का जिक्र करते हुए लिखा कि समय के साथ दोनों जरूर मैच्योर हुए हैं, लेकिन राहुल का बेहतरीन कहानियां गढ़ने का जुनून आज भी वैसा ही है। विजय ने कहा कि पहली फिल्म की सफलता के बाद अब वह 'राणाबाली' के सफर में भी पूरे विश्वास के साथ राहुल के साथ खड़े हैं और इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।
Happy Birthday, dearest Rahul ❤️
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) June 29, 2026
Nine years after Taxiwaala, while we have grown into men, nothing has changed about your relentless passion to write meaningful stories and your calm obsession in bringing them to life.
In just 2 films we have fought many battles and odds and… pic.twitter.com/1zX6TJctx5
ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है 'राणाबाली'
'राणाबाली' की कहानी अंग्रेजों के शासनकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है और भारतीय इतिहास की कुछ अनसुनी घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक साहसी योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी 'जायम्मा' के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का भव्य स्केल और दमदार कहानी इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर चुके हैं।
'ओ मेरे साजन' ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज
हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का रोमांटिक गाना 'ओ मेरे साजन' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। विजय और रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री से सजे इस गाने ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने पर 1 लाख (100K) से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं, जिससे फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
राहुल संकृत्यन के निर्देशन में बन रही 'राणाबाली' को माइथ्री मूवी मेकर्स ने टी-सीरीज के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। इसके अलावा इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
