''तारक मेहता'' के बाघा के घर पसरा मातम, पिता Arvind Vekaria का हुआ निधन, गुजराती फिल्मों में आ चुके हैं नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 05:01 PM (IST)

Arvind Vekaria : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया के घर से बहुत ही दुखद खबर आई है। आपको बता दें कि उनके पिता Arvind Vekaria का निधन हो चुका है और इस बात की जानकारी CINTAA ने दी है लेकिन इस बात की वजह अभी सामने नहीं आई है कि किस वजह से उनकी मौत हुई। तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया गुजराती फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी गेस्ट अपीयरेंस दे थी। 

 तन्मय वेकारिया को एक के बाद एक दुखों का सामना करना पड़ रहा है। पहले 2025 में उनकी मां का निधन हुआ था, इस दुःख से अभी वो निकले ही थे की अब उनके पिता का निधन हो गया है। 

कौन थे थे तन्मय के पिता Arvind Vekaria ? 
आपको बता दें कि Arvind Vekaria कोई आम व्यक्ति नहीं थे उन्हें भी गुजराती फिल्मों में देखा जा चुका है। यशोदा, छानू चमकलो और रुपियो नाच नचावे जैसी फिल्मों में उन्हें देखा गया है। 
 
इसी के साथ एक बार उन्होंने अपने बेटे के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी थोड़ा सा रोल प्ले किया था। 
 
कुछ दिनों पहले ही बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया शो के सेट पर काफी इमोशनल हो गए थे और रोते हुए नजर आए। बीच शूटिंग के दौरान वो अपनी मां को लेकर काफी इमोशनल हो गए थे। अब पिता के जाने के बाद तन्मय के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News