तलाक विवाद में आया नया मोड़, Akanksha Chamola के पिता ने Gaurav Khanna पर लगाए आरोप ! बोलें- न इमोशनल, न फाइनेंशियल सपोर्ट...
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 12:29 PM (IST)
Gaurav Khanna : हाल ही में टीवी के सबसे फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। नेटफ्लिक्स के एक शो के दौरान आकांक्षा ने खुलासा किया वो और गौरव जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई शॉक में है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि ये सब फेम कमाने के लिए किया जा रहा है। इसी बीच तलाक विवाद में एक नया मोड़ आया है। गौरव के ससुर यानि आकांक्षा के पिता ने भी इस बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है और गौरव खन्ना पर बड़े आरोप लगाए हैं।

आकांक्षा के पिता ने किया कमेंट
खबरों के मुताबिक एक वीडियो के कमेंट सेक्शन में राजेंद्र चमोला नाम के एक व्यक्ति ने कमेंट किया और लिखा कि मैं आकांक्षा का पिता हूं और साथ में कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं, हालांकि अभी तक इस बात की पक्की पुष्टि नहीं है कि ये उनके पिता ही है या किसी का फेक अकाउंट है।
गौरव खन्ना पर लगाए ये इल्जाम
कमेंट के मुताबिक उस व्यक्ति ने लिखा कि शो के दौरान आकांक्षा ने जो बोला वो एक दम सही है, वो पिछले एक साल से अपने मायके में ही रह रही हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया की जब तक क़ानूनी काम पूरी तरह से पक्के नहीं हो जाते, दोनों प्रोफेशनल लाइफ में एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे।

न तो इमोशनल और न ही फाइनेंशियल सपोर्ट दे पाए गौरव खन्ना
सबसे पहले उन्होंने लिखा कि गौरव खन्ना एक बहुत बेहतर एक्टर हैं लेकिन वो मेरी बेटी को न तो इमोशनल और न ही फाइनेंशियल सपोर्ट दे पाए। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमारा भरोसा भी तोडा है और माहौल इस तरह का बना दिया कि हर कोई आकांक्षा को ही गलत समझ रहा है। जब से तलाक की खबर सामने आई है, अभी तक गौरव खन्ना ने इस बात को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

