पकड़ा गया बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाला चाइल्ड होम का इंचार्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2016 - 06:44 PM (IST)

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली के लाजपत नगर इलाके स्थित एक चाइल्ड होम में रह रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का सनसनी मामला सामने आया है। पुलिस ने छह बच्चियों के साथ हुए छेड़छाड़ के आरोप में चाइल्ड होम के सुप्रीटेंडेंट आरएस मीणा को गिरफ्तार किया है।  हेड आरएस मीणा पर आरोप है कि वह लड़कियों को कमरे में बुलाकर फिल्म बनाने, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के लिए दबाव डालता था। उस पर 10 से ज्यादा लड़कियों ने प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। 

आरोपी मीणा के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत करने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ सकती है। पीड़ित लड़कियों की उम्र सात वर्ष से 12 वर्ष के बीच है। हालांकि मीणा खुद को बेकसूर बता रहे हैं और कह रहे हैं की पता नहीं उनके बारे में क्या क्या कहा जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News