बिक गया ‘किशोर दा’ का सौ साल पुराना बंगला

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 02:38 PM (IST)

खंडवा : सिनेमा जगत के मशहूर गायक किशोर दा का खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान बिक गया है। खंडवा से किशोर दा का गहरा लगाव था। उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा में कहा था कि ‘उनकी मौत के बाद उन्हें खंडवा की माटी में विलीन किया जाए’। जानकारी के मुताबिक बंगला 14 करोड़ रुपए में रियल एस्‍टेट व्यापारी अभय जैन ने खरीदा है।

करीब सौ साल पुराने इस बंगाली शैली के मकान को किशोर कुमार के पिता कुंजीलाल गांगुली ने बनवाया था, जो शहर के प्रतिष्ठित वकील थे। उनकी पत्नी का नाम गौरी देवी था और दोनों के नाम पर ही इसका नाम गौरी-कुंज गांगुली हाउस रखा गया था।

भारतीय फिल्म जगत के तीन सितारों अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार का बचपन इसी घर में बीता। खास बात यह भी है कि स्वामी विवेकानंद भी शिकागो जाने के पहले जब खंडवा आए थे तो इसी गांगुली हाउस में रुके थे। यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर तो है ही, किशोर कुमार के कारण यह दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के लिए तीर्थ भी बन गई।

किशोर दा के प्रशंसक और स्टेज कलाकार प्रदीप जैन ने कहा कि किशोर दा के इस बंगले से कलाकारों की यादें जुड़ी हुई हैं। उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर लोग यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं ये बंगला कलाकारों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News