12 साल की नाबालिग को हैवान ने मस्जिद में किया घिनौना काम, एक साल पहले भी किया था दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 05:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के कल्याण से नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में हैरानी वाली बात यह है कि आरोपी अकदस चंदू ने बीते साल भी इस घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद एक बार फिर से उसने यह घटना दोहराई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कल्याण में रहने वाली 12 साल की लड़की एक दुकान पर केक खरीदने गई थी। तेज़ गर्मी के कारण उसे प्यास लगी, तो वह पानी पीने के लिए मस्जिद के अंदर चली गई। लड़की के मस्जिद में जाने के बाद एक शख्स उसके पीछे आया और लड़की का मुंह दबाकर उसे जबरन मस्जिद के बाथरूम में ले गया। आरोपी ने बाथरुम में दुष्कर्म को अंजाम दिया। वहीं जब लड़की ने चिल्लान शुरु किया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद लड़की भी वहां से भागते हुए किसी तरह घर पहुंची।

लड़की ने घर जाकर अपनी परिवारवालों को सारी बात बताई। आपबीती सुनने के बाद पीड़ित लड़की के परिवार ने कल्याण बाजारपेठ पुलिस थाने में आरोपी अकदस चंदू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News