''जल्द आ रहा है...वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन'', रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फोटो शेयर कर कही यह बड़ी बात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 10:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संस्करण तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का डिजाइन बेदह आकर्षक है। सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए रेल मंत्री ने लिखा, “वंदे भारत स्लीपर संस्करण। जल्द आ रहा है...2024 की शुरूआत में।


क्या है स्लीपर कोच में खास
वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी स्लीपर कोच एसी होंगे। इसमें तीन श्रेणी के डिब्बे होंगे। फर्स्ट एसी कोच, सेकंड एसी कोच और थर्ड एसी कोच। फर्स्ट एसी कोच के एक केबिन में ऊपर नीचे दो बर्थ मिलेंगी। यानी आमने-सामने की बर्थ को मिलाकर कुल चार बर्थ मिलेंगी। खाने पीने का सामान रखने के लिए बर्थ के बीच में जगह दी गई है। बर्थ के निचले हिस्से में एलईडी लाइट्स लगी होंगी। ऊपर की बर्थ पर चढ़ने के लिए साइड में रेंप यानी सीढ़ियां दी गई हैं। इसी प्रकार सेकंड क्लास एसी में भी सुविधाएं होंगी। थर्ड क्लास एसी कोच में यात्रियों को आमने-सामने छह और एक साइड में बर्थ मिलेगी। ऊपर चढ़ने के लिए साइड में सीढ़ियां दी गई हैं।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन में 857 बर्थ होंगी। इनमें 823 बर्थ यात्रियों के लिए और 34 वर्ष स्टाफ के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। प्रत्येक कोच में एक मिनी पेंट्री भी होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का डिजाइन बेहद आकर्षक लग रहा है।

बताते चलें कि वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन की पहली ट्रेन अगले साल फरवरी के अंत तक पटरियों पर आने की संभावना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा था कि अगले साल मार्च 2024 में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी देश में 30 से अधिक रूटों पर चेयर कार वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है।
PunjabKesari
15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च हुई
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अलग-अलग स्थानों पर 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। केरल में पहली भगवा डिजाइन की वंदेभारत एक्सप्रे को भी हरी झंडी दिखाई गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया था। हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को शुरू हो गई थी। देश में अब तक 34 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही हैं। इनमें नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, मुंबई सेंट्रल गांधी नगर समेत कई देश के अलग-अलग राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News