नौसेना में देश की पहली महिला पायलट बनेगी शुभांगी स्वरूप, उड़ाएंगी यह विमान

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना के बाद अब भारतीय नाैसेना काे भी देश की पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। शुभांगी स्वरूप बुधवार (4 दिसंबर) को नाैसेना में शामिल होंगी। नाैसेना दिवस पर हाेने वाले समारोह में बैज लगाकर शुभांगी को नाैसेना में शामिल किया जाएगा। मूलरूप से बिहार की रहने वाली शुभांगी स्वरूप फिलहाल कोच्चि (केरल) में जरूरी प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगी काेच्चि में नौसेना की ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और फिक्स्ड-विंग डाेर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। यह विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। इसमें आधुनिक सर्विलांस, राडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगे हाेते हैं। शुभांगी स्वरूप को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था।

PunjabKesari

सब लेफ्टिनेंट चुनी गई थी शुभांगी
साल 2010 में डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई 10वीं की और विज्ञान विषय पर 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। उन्होंने एमटेक में प्रवेश लेने के बाद एसएसबी की परीक्षा दी। इसके जरिए वह नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुईं। ट्रेनिंग के बाद पहली महिला पायलट के लिए उनका चयन हुआ।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News