रंग बिरंगे शिकारों से सजी डल झील, नजारा देख वाह-वाह कर उठे पर्यटक
punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 03:40 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी की प्रसिद्ध डल झील में रविवार को पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को लुभाने के लिए रंग बिरंगे शिकारों की रैली का आयोजन किया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की स्वतंत्रता की ७५वीं वर्षगांठ मनाने के लिए च्आजादी का अमृत महोत्सवज् के तहत इस रैली का आयोजन किया गया।
पर्यटन निदेशक जी एन इटू ने नेहरू पार्क से रैली को रवाना किया और कोविड-१९ की स्थिति के कारण सीमित संख्या में शिकारावालों ने हिस्सा लिया।