SC के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर की हालत गंभीर, मौत की खबर निकली गलत

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 03:49 PM (IST)

कोलकाता: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर की हालत गंभीर है और उनका यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली ने कहा, ‘‘उनकी हालत गंभीर हैं और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।’’ सेवानिवृत न्यायाधीश कबीर के करीबी मित्र न्यायाधीश (सेवानिवृत) गांगुली ने कहा, ‘‘उनका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है।’’

अपोलो अस्पताल की प्रवक्ता अंजलि सिंह ने कहा, ‘‘वह गंभीर हालत में हैं और उनका इलाज चल रहा है।’’ 68 वर्षीय कबीर को 29 सितंबर 2012 में भारत का 39वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 19 जुलाई 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News