MeToo पर सवाल पूछते ही भाग निकले संबित पात्रा, देखें वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Oct 17, 2018 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  मी टू मुहिम के तहत यौन उत्पीड़न में फंसे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर के मामले में विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। भाजपा की चुप्पी पर लगतार सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं, इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मी टू पर सवालों से बचते नजर आए। यही नहीं, मीडिया उनसे सवाल पूछती रही और वो गाड़ी में बैठकर निकल गए। 


दरअसल, बीजेपी महिला सशक्तिकरण के नाम पर यात्रा निकाल रही है जिसमें संबित पात्रा भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे जब एमजे अकबर को लेकर सवाल किया गया तो वो वहां से चुपचाप आगे बढ़ने लगे। जब पत्रकार उनसे लगातार यह सवाल करता रहा तो वह नमस्ते बोलते हुए कार में बैठकर निकल गए। इस मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा  है कि भाजपा नेता किस तरह मीडिया से बचते हुए भाग रहे हैं। 

वहीं, पात्रा की चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि दौड़ा दौड़ा भागा-भागा सा, अपने नेताओं के दुष्कर्मों को छुपाता सा! बता दें कि एमजे अकबर पर #MeToo कैंपेन के तहत अब तक 20 महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। अकबर पर लगे आरोपों के बाद से विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News