एशिया-प्रशांत में सर्वाधिक भारत में बढ़ेगी सैलरी, जॉब बदलने वाले हुए कम
punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क. देश में इस साल कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.5% बढ़ेगा। हालांकि ये 2023 में 9.7% औसत इंक्रीमेंट से कुछ कम है, लेकिन एशिया-प्रशांत के अन्य सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 2023-24 के लिए एओन के सालाना सर्वे के मुताबिक इस साल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कर्मचारियों के वेतन में सबसे ज्यादा 10.1% औसत बढ़ोतरी होगी। सर्वे रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस साल महंगाई 2023 की तुलना में कम है, लिहाजा वास्तविक वेतन बढ़ोतरी पिछले साल से ज्यादा होगी।
चीन के मुकाबले डेढ़ गुना से ज्यादा सैलरी इंक्रीमेंट
देश 2023 2024
भारत 9.7% 9.5%
इंडोनेशिया 6.0% 6.5%
चीन 5.5% 5.7%
फिलीपींस 5.2% 5.5%
थाईलैंड 4.7% 4.9%
द. कोरिया 4.5% 4.6%
ऑस्ट्रेलिया 4.0% 4.1%
हांगकांग 3.9% 4.1%
सिंगापुर 4.0% 4.0%
जापान 3.3% 3.6%
नई नौकरी तलाशने वाले अब 20% कम
अच्छी वेतन-वृद्धि के बीच बीते साल 2022 के मुकाबले नौकरी छोड़ने या बदलने वाले कमी (एट्रिशन रेट) 20% कम रहे। एचआर सलाहकार फर्म ओमैम कंसल्टेंट के मुताबिक, 2023 में भारतीय कॉरपोरेट में एट्रिशन रेट 13.75% रहा, जो 2022 में 17.09% था। मोटे तौर पर बेहतर वेतन बढ़ने से एट्रिशन रेट घटा है।