EICMA 2022 में Royal Enfield ने अनवील की नई Super Meteor 650
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 11:07 AM (IST)

ऑटो डेस्क: Royal Enfield ने EICMA 2022 में अपनी नई Royal Enfield Super Meteor 650 को अनवील कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को क्रूज़र बाइक के रुप में पेश किया है। उम्मीद है कि इस बाइक को कॉन्टिनेंटल जीटी 650 से ऊपर प्लेस किया जाएगा। वही इसकी लॉन्च को लेकर अनुमान है कि आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जानते हैं कि Royal Enfield Super Meteor 650 में क्या कुछ मिलेगा-
इंजन और पावर-
Super Meteor 650 में Interceptor 650 और Continental GT 650 के समान 648 cc का इंजन दिया है। यह इंजन 47 PS की पावर पर 7,250 rpm और 52 Nm पर 5,650 rpm जेनरेट करने में सक्षम है।
वेरिएंट और कलर ऑप्शन-
मोटरसाइकिल को 2 वेरिएंट्स – Standard और Tourer में पेश किया जाएगा। बात कलर ऑप्शन की करें तो Super Meteor 650 - एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन में उपलब्ध होगा। वही Super Meteor 650 Tourer - सेलेस्टियल रेड और सेलेस्टियल ब्लू में उपलब्ध होगा।
सस्पेंशन ड्यूटी-
Super Meteor 650 में एक स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम चेसिस दिया गया है। इसके अलावा बाइक के फ्रंट में 43 mm अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में ट्विन गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। जबकि ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320 mm डिस्क और रियर में 300 mm डिस्क कंट्रोल दिया गया है। वहीं इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS भी शामिल किया गया है।
लॉन्च, कीमत और राइवल्स-
इस बाइक को भारत में रॉयल एनफील्ड के राइडर मेनिया इवेंट में बाद अनवील किया जाएगा। वही इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है,लेकिन ऐसा अनुमान है कि इसकी कीमत 3.5 लाख से 4 लाख रुपए के बीच की हो सकती है। इसके अलावा राइवल्स को लेकर कहा जा रहा है कि लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला बेनेली 502C से होगा।