भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह के पिता का स्टेज 4 लिवर कैंसर से हुआ निधन, समय रहते पहचाने इसके लक्षण

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 04:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय क्रिकेटर रिंकु सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन लिवर कैंसर की चौथी स्टेज के कारण हुआ। लिवर कैंसर की स्टेज 4 को मेटास्टेटिक लिवर कैंसर कहा जाता है, जिसमें कैंसर की कोशिकाएं लिवर से बाहर निकलकर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल जाती हैं। इस अवस्था में बीमारी फेफड़ों, हड्डियों और लिम्फ नोड्स जैसे अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। आइए समझते हैं कि लिवर कैंसर की चौथी स्टेज में शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और यह किस तरह नुकसान पहुंचाती है।

स्टेज 4 लिवर कैंसर क्या होता है?

लिवर कैंसर के विभिन्न चरण होते हैं :

स्टेज 1:

  • कैंसर की कोशिकाएं केवल लिवर में होती हैं।
  • यह लिवर की रक्त वाहिकाओं या लिम्फ नोड्स तक नहीं फैलती।

स्टेज 2 :

  • ट्यूमर बड़ा होने लगता है।
  • कैंसर धीरे-धीरे लिवर की धमनियों तक फैलने लगता है।

स्टेज 3 :

  • कैंसर लिम्फ नोड्स और बड़ी रक्त वाहिकाओं तक फैलने लगता है।
  • इस स्टेज में कैंसर अधिक गंभीर माना जाता है।

स्टेज 4 :

  • यह सबसे गंभीर स्टेज होती है।
  • कैंसर लिवर के बाहर अन्य अंगों और टिश्यूज तक फैल जाता है, जैसे फेफड़े, हड्डियां और लिम्फ नोड्स।

स्टेज 4 लिवर कैंसर के लक्षण

इस स्टेज के लक्षण कैंसर किस अंग तक फैला है, इसपर निर्भर करते हैं। आम लक्षण इस प्रकार हैं:

  • पीलिया: त्वचा और आंखें पीली दिखना।
  • वज़न कम होना: बिना प्रयास के शरीर का वजन गिरना।
  • भूख में कमी: खाने की इच्छा कम हो जाना।
  • थकान: हर समय शरीर थका हुआ महसूस करना।
  • पेट में दर्द और सूजन: पेट में असहजता और फूलना।
  • पेट खराब होना: बार-बार अपच या उल्टी।
  • सांस फूलना: सामान्य काम करते समय भी सांस लेने में कठिनाई।
  • मेंटल प्रभाव: मूड और मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ना।

स्टेज 4 लिवर कैंसर का इलाज

स्टेज 4 लिवर कैंसर में इलाज का उद्देश्य बीमारी को नियंत्रित करना और मरीज की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाना होता है। इसके लिए कई प्रकार की थेरपी दी जाती हैं:

कीमोथेरैपी (Chemotherapy) : कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए दवाइयाँ।

टार्गेटेड थेरैपी (Targeted Therapy) : सीधे कैंसर कोशिकाओं को निशाना बनाने वाली दवाइयाँ।

इम्यूनोथेरैपी (Immunotherapy) : शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर से लड़ने के लिए सक्रिय करना।

लोकलाइज्ड ट्रीटमेंट :

  • रेडियोफ्रीक्वेंसी अब्लेशन (RFA) - गर्मी की मदद से ट्यूमर को नष्ट करना।
  • ट्रांसरेटिरियल कीमोमोबाइलाइजेशन (TACE) - ट्यूमर तक सीधे कीमोथेरैपी पहुँचाना।

सपोर्टिव केयर : दर्द, थकान और अन्य लक्षणों को कम करने के लिए देखभाल।

लिवर ट्रांसप्लांट : कुछ मामलों में लिवर बदलने का विकल्प।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News