18K Gold Ring Price: 4 ग्राम का छल्ला बनवाने में कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले यहाँ देखें पूरा कैलकुलेशन
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:58 PM (IST)
18K Gold Ring Price: अगर आप 18 कैरेट सोने का छल्ला बनवाने की सोच रहे हैं, तो एक बार पहले मेकिंग चार्ज और GST का कैलकुलेशन चेक कर लें। बता दें किसी भी ज्वैलरी की फाइनल कीमत में मेकिंग चार्ज और टैक्स की बड़ी भूमिका होती है। आइए जानते हैं कि आज के रेट के हिसाब से 4 ग्राम का छल्ला आपको कितने में पड़ेगा।
सोने की मूल कीमत
वर्तमान बाजार के अनुसार, 18 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹11,330 प्रति ग्राम के आसपास चल रही है। ऐसे में अगर आप 4 ग्राम का छल्ला बनवाते हैं सोने की मूल लागत 11,330 x4= 45,320 रुपए होगी।
मेकिंग चार्ज (Making Charges)
ज्वैलर्स सोने को आभूषण में ढालने के लिए मेकिंग चार्ज लेते हैं, जो आमतौर पर 5% से 15% तक होता है। अगर आप एक साधारण छल्ले के लिए अगर हम 10% मेकिंग चार्ज जोड़ें तो यह ₹45,320 का 10% = ₹4,532 बनता है।

GST
सरकार सोने की ज्वैलरी पर 3% GST वसूलती है। यह टैक्स सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज दोनों के कुल जोड़ पर लगता है।
-
कुल (सोना + मेकिंग): ₹49,852
-
GST (3%): ₹1,495 (लगभग)
कुल इतने में होगा तैयार
ऊपर दिए गए आंकड़ों के आधार पर, 4 ग्राम के 18K सोने के छल्ले की अनुमानित लागत ₹51,347 से ₹53,000 के बीच आएगी। यह कीमत डिजाइन की जटिलता और शहर के हिसाब से थोड़ी बदल सकती है।
|
विवरण |
अनुमानित खर्च (4 ग्राम के लिए) |
|---|---|
|
सोने की कीमत (18K) |
₹45,320 |
|
मेकिंग चार्ज (10%) |
₹4,532 |
|
GST (3%) |
₹1,495 |
|
कुल अनुमानित कीमत |
₹51,347 |

खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ख्याल
-
HUID हॉलमार्क: हमेशा 18 कैरेट की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए HUID हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही खरीदें। यह आपकी शुद्धता की गारंटी है।
-
मोलभाव (Bargaining): सोने के रेट फिक्स होते हैं, लेकिन आप मेकिंग चार्ज पर ज्वैलर से मोलभाव कर सकते हैं। अक्सर बड़े शोरूम मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट देते हैं।
