30 से 90% तक रिटर्न, 30 हजार लोगों को ठगा... 500 करोड़ के घोटाले में फंसी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 07:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को 500 करोड़ रुपए के हाइबॉक्स ऐप घोटाले से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। रिया पर आरोप है कि उन्होंने इस ऐप का विज्ञापन कर लोगों को इसमें निवेश करने के लिए प्रेरित किया, जबकि यह ऐप एक बड़ा धोखाधड़ी निकला।

क्या है हाइबॉक्स ऐप घोटाला?
हाइबॉक्स ऐप एक ऐसा निवेश प्लेटफॉर्म था, जिसमें लोगों को अधिक ब्याज और भारी रिटर्न का वादा कर पैसा लगाने के लिए कहा गया। शुरुआत में लोगों को 1-5% तक ब्याज और एक महीने में 30-90% तक रिटर्न देने का दावा किया गया। लेकिन जुलाई 2024 में ऐप ने तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर भुगतान रोक दिया, जिससे हजारों निवेशक ठगे गए।

मुख्य साजिशकर्ता और गिरफ्तारियां
इस घोटाले में 30 हजार से अधिक लोगों को ठगा गया है और 500 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। मुख्य साजिशकर्ता सिवाराम, जिसने इस ऐप को लॉन्च किया था, को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य हस्तियों का नाम भी शामिल
रिया चक्रवर्ती के साथ ही कॉमेडियन भारती सिंह, यूट्यूबर एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी और अभिषेक मल्हान जैसे बड़े नाम भी इस मामले में फंसे हुए हैं। पुलिस ने इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News