Diwali 2025: दिवाली से पहले घर से निकाल दें ये 6 अशुभ चीजें, वरना चली जाएगी घर की लक्ष्मी!

punjabkesari.in Sunday, Oct 12, 2025 - 09:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिवाली नजदीक है और पूरे देश में घरों की साफ-सफाई शुरू हो चुकी है। इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी, जबकि धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार) को पड़ेगी। मान्यता है कि दीपावली के पहले घर की सफाई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने और मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए की जाती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो घर में दरिद्रता और दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। आइए जानते हैं वो 6 चीज़ें जिन्हें दिवाली से पहले घर से निकाल देना चाहिए —

1. खंडित मूर्तियां या फोटो

अगर आपके घर के मंदिर में भगवान की कोई टूटी या खंडित मूर्ति रखी है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल दें। ऐसी मूर्तियों को घर में रखना वास्तु दोष माना जाता है और इससे घर में अशांति बढ़ती है।

2. बंद या टूटी घड़ी

वास्तु के अनुसार रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावटें और आर्थिक संकट लाती है। यह व्यक्ति के भाग्य को रोक देती है। ऐसी घड़ियों को या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें। घड़ी हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगानी शुभ मानी जाती है।

 3. जंग लगी या बेकार धातु की चीज़ें

घर में रखे पुराने, जंग लगे बर्तन, ताले या टूटी लोहे की वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। ऐसी चीज़ों को कबाड़ में बेच दें या रीसायकल करवा दें। यह माना जाता है कि जंग लगी चीजें आर्थिक रुकावटें और दरिद्रता को आकर्षित करती हैं।

4. टूटा या दीमक लगा फर्नीचर

पुराना फर्नीचर, जैसे टूटी कुर्सियां, दीमक लगे पलंग, या हिलती मेज, न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि घर की पॉज़िटिव एनर्जी को भी खत्म करते हैं।

5. टूटा शीशा या कांच के बर्तन

वास्तु में टूटा हुआ शीशा, आईना या कांच का सामान अशुभ संकेत देता है। घर में टूटा कांच रखना कलह, झगड़े और दुर्भाग्य का कारण बनता है।

6. फटे या बेकार कपड़े

फटे या पुराने कपड़े ग़रीबी और बदकिस्मती का प्रतीक माने जाते हैं। जो कपड़े अब उपयोग में नहीं हैं, उन्हें या तो जरूरतमंदों को दान करें या हटा दें। धनतेरस या दिवाली के दिन नए वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नए आरंभ और समृद्धि का संकेत देता है।

दिवाली से पहले क्या करें

  • घर के हर कोने की गहरी सफाई करें।

  • नमक वाले पानी से फर्श पोछें — यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है।

  • तुलसी के पौधे को साफ जगह पर रखें और रोज़ दीपक जलाएं।

  • टूटी लाइटें या बल्ब बदल दें ताकि रोशनी बनी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News