बड़ा हादसा: दिल्ली के पालम में एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:21 PM (IST)
नेशनश डेस्क: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।
#UDPATE | As per Delhi Police six people have died in the fire incident. https://t.co/M5sIbrg1hy
— ANI (@ANI) March 18, 2026
अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर पर आग लगने की सूचना सुबह सात बजे प्राप्त हुई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ''एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली है और हमें आशंका है कि कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं।'' पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए वहां मौजूद हैं। आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
