Big Shock! Apple ने की एक झटके में 15 प्रोडक्ट्स की छुट्टी, 2025 में आए मॉडल्स को भी नहीं बख्शा, यहां देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 09:48 AM (IST)

Apple Discontinues 15 Products : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने 15 लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में वे डिवाइस भी शामिल हैं जिन्हें ग्राहकों ने साल 2024 और 2025 में ही खरीदा था।

क्यों लिया गया यह अचानक फैसला?

एप्पल हर साल नए मॉडल्स लॉन्च करने के बाद पुराने वर्जन हटा देता है लेकिन इस बार की रफ्तार ने सबको हैरान कर दिया है। जानकारों के मुताबिक कंपनी ने यह कदम iPhone 17e और MacBook Air M5 जैसे नए सक्सेसर (Successors) के लिए रास्ता साफ करने के लिए उठाया है। कंपनी अब अपने पूरे लाइनअप को 'एप्पल इंटेलिजेंस' (AI) और लेटेस्ट चिपसेट्स पर शिफ्ट करना चाहती है।

PunjabKesari

कौन-कौन से प्रोडक्ट्स हुए बाहर? (पूरी लिस्ट)

एप्पल के स्टोर से अब ये डिवाइस गायब हो जाएंगे:

  1. iPhone 16e (जो अब iPhone 17e द्वारा रिप्लेस होगा)

  2. iPad Air M3 (11 और 13 इंच, 2025)

  3. MacBook Air M4 (13 और 15 इंच, 2025)

  4. MacBook Pro M5 (13 इंच, 512GB स्टोरेज वर्जन, 2025)

  5. Mac Studio M3 Ultra (512GB, 2025)

  6. MacBook Pro M4 Pro (14 और 16 इंच, 2024)

  7. MacBook Pro M4 Max (14 और 16 इंच, 2024)

  8. Studio Display (A13 चिप वाला, 2022)

  9. Pro Display XDR (2019) और इसके एक्सेसरीज (Pro Stand, VESA Mount)

PunjabKesari

पुराने ग्राहकों का क्या होगा?

अगर आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है तो घबराने की जरूरत नहीं है।

  • सॉफ्टवेयर अपडेट: एप्पल इन सभी डिवाइसेज को आने वाले कई सालों तक iOS और macOS अपडेट देता रहेगा।

  • थर्ड-पार्टी सेल: ये प्रोडक्ट्स एप्पल के आधिकारिक स्टोर पर तो नहीं मिलेंगे लेकिन Amazon, Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर स्टॉक खत्म होने तक भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News