मुंबई : बिना मास्क घूमने वालों पर BMC ने कसा शिकंजा, 449 दिनों में वसूले 58 करोड़ का जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 07:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क- कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क न पहनने को लेकर अब तक करीब 58 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। बीएमसी ने 449 दिनों के भीतर कार्रवाई कर इतनी बड़ी मात्रा में जुर्माना वसूला है। इसमें पुलिस और रेलवे की तरफ से लगाया जुर्माना भी शामिल है। यह आंकड़ा अप्रैल 2020 से 23 जून 2021 तक का है। बता दें कि, कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने मुंबई में मास्क ने पहनने पर 200 रुपए जुर्माना लगाने का नियम बनाया हुआ है। पिछले 10 दिन के भीतर 88.76 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

50.29 करोड़ तो अकेले BMC ने जुर्माना वसूला
बिना मास्क घूमने वालों से BMC ने 50.29 करोड़ रुपए अकेले वसूले हैं। 
इसमें मुंबई पुलिस ने 7.6 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला है।
वहीं, रेलवे ने 50.39 लाख का जुर्माना वसूला है।
इनमें सेंट्रल रेलवे 21.18 लाख, पश्चिमी रेलवे 22.63 लाख और हार्बर रेलवे ने 6.5 लाख जुर्माना वसूला है।

वहीं, 14 जून को जारी आंकड़े के मुताबिक, BMC ने 57.54 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला था। तब मुंबई पुलिस ने 7.41 करोड़ रुपए वसूले थे। 50 लाख रुपए सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर रेलवे लाइन्स जुर्माने के इकट्ठे हुए थे।

863 नए मामले
वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 863 नए मामले सामने आए जो कि पांच जून से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही महामारी से 23 और मरीजों की मौत हो गई।

24 घंटे में सामने आए इतने केस
बुधवार को महाराष्ट्र में 10,066 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 11,032 लोग ठीक हुए और 508 लोगों की मौत हुई। अब तक 59.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.53 लाख लोग ठीक हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News