रैपर हनी सिंह और शालिनी का हुआ तलाक, टूटा 12 साल का रिश्ता

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 06:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह पिछले काफी वक्त से अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए थे। वहीं अब इसमें एक नया अपडेट सामने आया है। सिंगर और उनकी पत्नी शालिनी तलवार के तलाक को दिल्ली की एक अदालत ने आज यानि मंगलवार को मंजूर दे दी है। दरअसल हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलु हिंसा के आरोप लगाए थे, साथ ही रैपर की फैमिली पर भी मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। सभी विवादों को खत्म करने के लिए उनके बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद बाद दोनों पक्षों को तलाक की डिग्री दे दी है। बता दें कि, समझौते के बाद हनी सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला वापस ले लिया है।

रिएलिटी शो में हनी सिंह ने किया था खुलासा
बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर कपल ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी काफी सीक्रेट थी। जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं शादी के तीन साल बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो में ये खुलासा किया था कि उनकी शालिनी से शादी हो चुकी है। बता दें कि हनी सिंह म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम है। जिन्होंने ना सिर्फ कई हिट एलबम की है बल्कि हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में भी बेहतरीन गाने दिए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News