इस बॉलीवुड एक्टर पर मंडराया खतरा, व्हाट्सएप पर मिली धमकी; करोड़ों रूपए की रखी गई मांग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 07:07 PM (IST)

Ranveer Singh Threat: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh Threat) को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इसके बाद उनपर खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। रणवीर सिंह को वाट्सएप मैसेज के जरिए धमकी मिली है। उनसे करोड़ों रूपए की फिरौती की मांग की गई है। 

मुंबई पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह को उनके व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट प्राप्त हुआ है। इस मैसेज में न केवल उन्हें डराया गया है, बल्कि उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है। रोहित शेट्टी के घर पर हुई हालिया फायरिंग की घटना और रणवीर को मिली इस धमकी के बीच पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती।

सोसाइटी के निवासियों में बढ़ा तनाव
एक ओर जहां पुलिस ने रणवीर और दीपिका के घर के बाहर भारी संख्या में सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग इस स्थिति को देखकर चिंतित हैं। निवासियों ने सोसाइटी परिसर में हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मियों की बड़ी मौजूदगी पर अपनी सुरक्षा और मानसिक शांति को लेकर  kf चिंता जताई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
मुंबई पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीमें उस व्हाट्सएप वॉइस नोट के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले का आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अभिनेता और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग और इस धमकी के बीच किसी संभावित लिंक की भी जांच हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News