विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का संदेश: योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं, जो अक्सर अपने फैंस को योग के ज़रिए सिर्फ फिटनेस रूटीन नहीं, बल्कि एक बैलेंस्ड और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का संदेश भी देती रहती हैं। विशेष रूप से वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर कठिन आसनों से लेकर आसान योग अभ्यास तक, ये सभी अपने फैंस को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर रही हैं। तो आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो लाखों लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं:

मलाइका अरोड़ा – अल्टीमेट योगा आइकन
मलाइका अरोड़ा लंबे समय से योग की समर्थक रही हैं। अपनी नियमित प्रैक्टिस और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए उन्होंने फिटनेस को प्रेरणादायक बनाया है। हेडस्टैंड से लेकर फ्लेक्सिबिलिटी वाले आसनों तक, वह दिखाती हैं कि योग कैसे ताकत, पोश्चर और मानसिक शांति को बेहतर बनाता है। उन्होंने एक योग स्टूडियो भी शुरू किया है, जो योग के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

कृति खरबंदा – निरंतरता के साथ फिटनेस
कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर, अक्सर अपने फिटनेस रूटीन की झलक साझा करती रहती हैं, जिसमें योग भी शामिल है। उनकी योग प्रैक्टिस, विशेष रूप से फ्लेक्सिबिलिटी और कोर स्ट्रेंथ पर केंद्रित होती है। उनका मानना है कि नियमित अभ्यास से ही सही परिणाम मिल सकते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

श्रद्धा कपूर – संतुलन और सादगी
श्रद्धा कपूर योग को एक संतुलित जीवनशैली का हिस्सा मानती हैं। उनके पोस्ट्स में अक्सर आसान और असरदार आसनों को देखा जा सकता है, जो लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में योग शामिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

कुब्रा सैत – माइंडफुल वेलनेस की पैरोकार
कुब्रा सैत फिटनेस को एक नए नजरिए से देखती हैं। वह योग के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और आत्म-जागरूकता पर जोर देती हैं। उनकी सोच बताती है कि फिटनेस सिर्फ शरीर नहीं, मन से भी जुड़ी हुई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)

सारा अली खान – ट्रांसफॉर्मेशन से इंस्पिरेशन तक
सारा अली खान की फिटनेस जर्नी काफी प्रेरणादायक रही है, जिसमें योग की अहम भूमिका है। वह इसे शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक शांति के लिए भी जरूरी मानती हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

आलिया भट्ट – आंतरिक शांति के लिए योग
आलिया भट्ट अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच खुद को संतुलित रखने के लिए योग करती हैं। एरियल योग से लेकर पारंपरिक आसनों तक, उनकी प्रैक्टिस फ्लेक्सिबिलिटी और मेंटल बैलेंस को दर्शाती है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

करीना कपूर खान – योग एक जीवनशैली
करीना कपूर खान लंबे समय से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए हुए हैं। चाहे मातृत्व हो या काम का दबाव, योग ने उन्हें हर दौर में संतुलित रहने में मदद की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

शिल्पा शेट्टी – योग की सबसे मजबूत आवाज़
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में योग को लोकप्रिय बनाने वाली प्रमुख हस्तियों में से एक हैं। वह वर्षों से योग को बढ़ावा दे रही हैं और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रही हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

ये सभी अभिनेत्रियाँ इस बात का उदाहरण हैं कि योग सिर्फ फिट रहने का तरीका नहीं, बल्कि एक संतुलित और खुशहाल जीवन जीने का माध्यम भी है। तो इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, आप भी इनसे प्रेरणा लेकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News