Allu Arjun Birthday : एक्टर नहीं बनना चाहते थे Allu Arjun, फिर कैसे बने Pushpa स्टार ? जन्मदिन पर करते हैं Blood Donation
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:02 AM (IST)
Allu Arjun Birthday : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun, जिन्हें फैंस प्यार से पुष्पा राज के नाम से जानते हैं, आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। खासकर Pushpa: The Rise की सफलता के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन गए। 8 अप्रैल को एक्टर अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

आर्या से मिली असली पहचान
अल्लू अर्जुन ने बहुत छोटी उम्र में ही कैमरे का सामना कर लिया था। वह पहली बार 1985 में आई फिल्म विजेता में नजर आए थे, जिसमें उनके फूफा Chiranjeevi लीड रोल में थे। इसके बाद वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘स्वाति मुथ्यम’ में भी दिखे। हालांकि बतौर हीरो उन्होंने 2003 में ‘गंगोत्री’ से डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान Arya से मिली। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
कभी NASA जाने का था सपना
चेन्नई में जन्मे अल्लू अर्जुन के पिता Allu Aravind तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। बाद में उनका परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया। दिलचस्प बात यह है कि बचपन में अल्लू अर्जुन का सपना एक्टर बनना नहीं था। कभी वह पियानो टीचर बनना चाहते थे, तो कभी मार्शल आर्ट्स में करियर बनाने का सोचते थे। इतना ही नहीं, उनका सपना NASA में काम करने का भी था। उन्होंने एनिमेशन की पढ़ाई भी की और कुछ समय तक विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया, लेकिन आखिरकार उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और यहीं उनकी किस्मत चमक गई।

जन्मदिन पर करते हैं नेक काम
अल्लू अर्जुन सिर्फ शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि दिल के भी बेहद उदार हैं। हर साल अपने जन्मदिन पर वह ब्लड डोनेट करते हैं और अपने फैंस को भी इस नेक पहल के लिए प्रेरित करते हैं।
एक्टिंग के साथ सिंगिंग और डांस का भी हुनर
अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी हैं। उन्होंने 2016 में आई फिल्म Sarrainodu के लिए गाना गाया था। इसके अलावा उन्हें किताबें पढ़ने का भी काफी शौक है।

आने वाली फिल्मों का इंतजार
वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उनकी फिल्म ‘AA22xA6’, जिसे Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं, काफी चर्चा में है। इस फिल्म में Deepika Padukone भी नजर आ सकती हैं।
इसके अलावा वह Lokesh Kanagaraj के साथ ‘AA23’ में काम करेंगे। फैंस को Pushpa 3: The Rampage का भी बेसब्री से इंतजार है। वहीं, Sandeep Reddy Vanga के साथ उनका एक और बड़ा प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है।
अल्लू अर्जुन आज अपनी मेहनत, लगन और अलग स्टाइल के दम पर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं और हर नई फिल्म के साथ वह अपने फैंस को कुछ नया देने की कोशिश करते हैं।
