Ramayana की फीस लिस्ट आई सामने, जानें किसे मिले करोड़ों और कौन रह गया पीछे ?

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:48 PM (IST)

Mumbai : नितेश तिवारी की फिल्म Ramayana लंबे समय से अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है और अब सभी को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें बताया गया है कि किस अभिनेता ने इस मेगा बजट फिल्म के लिए कितनी रकम चार्ज की है।

Ramayana Starcast Fees

Ranbir Kapoor – भगवान राम
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर में उनका लुक काफी पसंद किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने फिल्म के दोनों पार्ट के लिए करीब 150 करोड़ रुपये फीस ली है। यानी एक पार्ट के लिए उन्हें लगभग 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Yash – रावण
साउथ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया लेकिन उनके किरदार को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यश ने फिल्म के दोनों पार्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है।

Sai Pallavi – सीता
फिल्म में साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। हालांकि उनका लुक अभी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दोनों पार्ट के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये फीस मिली है, यानी एक पार्ट के लिए करीब 6 करोड़ रुपये।

Ramayana Starcast Fees

Sunny Deol – हनुमान
सनी देओल इस फिल्म में हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इस रोल के लिए दोनों पार्ट मिलाकर करीब 40 करोड़ रुपये फीस ली है।

Ravi Dubey– लक्ष्मण
टीवी अभिनेता रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में उनका हल्का सा लुक देखने को मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रोल के लिए उन्हें लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है। हालांकि यह रकम दोनों पार्ट की है या एक पार्ट की, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Ramayana Starcast Fees


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News