मेरे साथ अन्याय हुआ! बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan पहुंचे नेशनल कंज्यूमर कमीशन, जानें क्या है वजह?

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 10:55 AM (IST)

Salman Khan Advertisement Dispute : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के बजाय एक 'इलायची' के विज्ञापन को लेकर कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं। मामला जयपुर की उपभोक्ता अदालत से निकलकर अब दिल्ली स्थित नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) तक पहुंच गया है। सलमान खान ने जिला आयोग द्वारा उनके खिलाफ जारी वारंट और सख्त टिप्पणियों को अनुचित बताते हुए चुनौती दी है।

विवाद की जड़: इलायची या पान मसाला?

इस पूरे विवाद की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी। वकील योगेंद्र बडियाल ने जयपुर जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत की कि सलमान खान जिस 'राजश्री इलायची' का विज्ञापन कर रहे हैं वह दरअसल पान मसाला बेचने का एक तरीका (सरोगेट एडवर्टाइजिंग) है। 6 जनवरी 2026 को आयोग ने सलमान और कंपनी को ऐसे विज्ञापन तुरंत रोकने का आदेश दिया था।

PunjabKesari

जब जयपुर कोर्ट ने दिखाई सख्ती

मामला तब गरमा गया जब कोर्ट को बताया गया कि आदेश के बाद भी शहर में सलमान खान के विज्ञापन वाले होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। उनकी कोर्ट में पेशी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) बनाने तक का निर्देश दे दिया।

यह भी पढ़ें: हम जहां हैं खुश हैं, अब वापस नहीं आएंगे! घर छोड़कर भागीं दो सगी नाबालिग बहनें, इंस्टाग्राम पर मैसेज कर...

सलमान खान की दलील: बिना नोटिस के वारंट क्यों?

नेशनल कमीशन में सलमान खान के वकील रवि प्रकाश ने दलील दी कि सुपरस्टार के साथ 'अन्याय' किया गया है। उनके मुख्य तर्क इस प्रकार हैं:

PunjabKesari

कॉपी नहीं मिली: जिला आयोग ने आदेश की कोई आधिकारिक (सर्टिफाइड) कॉपी सलमान खान को नहीं भेजी।

नोटिस का अभाव: बिना कोई पूर्व नोटिस दिए सीधे वारंट जारी करना और STF गठित करना कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

मीडिया लीक: कोर्ट का आदेश सलमान तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में लीक हो गया जिससे उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

PunjabKesari

राज्य आयोग से लगा झटका

इससे पहले सलमान ने राजस्थान स्टेट कंज्यूमर कमीशन का दरवाजा खटखटाया था लेकिन 16 मार्च 2026 को वहां से उनकी अपील खारिज हो गई। अब मामला नेशनल कमीशन में है। यह केस विज्ञापन जगत के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि यह 'सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट' और भ्रामक विज्ञापनों पर सितारों की जवाबदेही से जुड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News