मेंढर में बारिश का कहर, बाजारों में घुसा पानी, दो महिलाएं घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 04:32 PM (IST)

जम्मू : जहां पहले लोग गर्मी से बेहाल थे वहीं अब बारिश का कहर बरप रहा है। मेंढर कसबा भी इससे अछूता नहीं है। निकासी का सही प्रबंध नहीं होने से बारिश का पानी बाजारों और दुकानों में घुस गया है जिससे दो महिलाएं घायल हो गईं।


जानकारी के अनुसार बारिश के कारण कई जगहों पर नालियां ब्लाक हो गई हैं। नाले भी ऊफान पर हैं। ऐसे में बारिश का पानी लोगों के लिए आफत का काम कर रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश का पानी तभी बाजारों और गलियों में घुसता है जब नालियों की निकासी सही नहीं होती है पर इस तरफ प्रशासन आंखे मंूद कर बैठा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News