Indian Railways: रेल मंत्री का बड़ा धमाका, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को मिला सीधी Express Train का तोहफा
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 11:57 AM (IST)
Indian Railways : राजस्थान और गुजरात के लोगों को जल्द ही एक नयी रेल सेवा का उपहार मिलने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शीघ्र ही अहमदाबाद (साबरमती)- बीकानेर (लालगढ़) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह नयी एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम भारत के दो प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी।
गुजरात के प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन की रानी की वाव और अहमदाबाद की समृद्ध विरासतों का आनंद लेना हो या फिर राजस्थान के भव्य जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर, तारागढ़ पैलेस तथा बीकानेर की समृद्ध संस्कृति और मरुस्थलीय पर्यटन का अनुभव करना यह ट्रेन उन यात्रियों को सुविधाजनक और सीधी रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Warning: अगले 48 घंटे में इन दो राज्यों में दस्तक देगा मानसून, 19 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत
रेलवे ने कहा है कि नयी ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों तथा राजस्थान के जाहीर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर जिलों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। इस ट्रेन के प्रमुख ठहराव साबरमती, महेसाणा, पाटन, भौहड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जातीर, मेकन्तसर, समदड़ीं, तुजी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ होंगे।
रेलवे के अनुसार लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस नयी ट्रेन के शुरू होने के साथ ही बीकानेर से अहमदाबाद तक दैनिक एक्सप्रेस रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को यात्रा करने में सहुलियत मिलेगी।इससे दोनों राज्यों के क्षेत्रीय विकास, अर्थिक गतिविधियों और संस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगी।
गौरतलब है कि श्री वैष्णव ने राजस्थान के लोगों को कई रेल परियोजनाओं और सेवाओं का उपहार दिया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने जोधपुर से विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जैसलमेर में कोच केयर कॉम्पलेक्स का शुभारंभ किया था।
