रेल यात्री ध्यान दें: 10 से 16 अगस्त के बीच कई यह ट्रेनें हुई रद्द, स्टेशन जानें से पहले चेक करें स्टेटस

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 11:57 AM (IST)

नई दिल्ली : अगर आप भी रोजाना ऑफिस, कॉलेज या काम पर जाने के लिए मेमू (MEMU) ट्रेनों से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में आवश्यक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते 10 अगस्त से 16 अगस्त के बीच कई मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। 

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में पटरियों के रखरखाव, सिग्नलिंग और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए डेवलपमेंट वर्क किया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण ट्रेनों के नियमित परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रद्द ट्रेनों की सूची:

आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (ट्रेन नंबर 68077/68078): यह ट्रेन 16 अगस्त को रद्द रहेगी।

आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (ट्रेन नंबर 63594/63593): यह ट्रेन 10, 12 और 13 अगस्त को संचालित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आद्रा-मेदिनापुर-आद्रा मेमू (ट्रेन नंबर 68090/68089): यह ट्रेन 11, 14 और 16 अगस्त को रद्द रहेगी।

टाटानगर-आसनसोल मेमू (ट्रेन नंबर 68056): यह ट्रेन 16 अगस्त को नहीं चलेगी।

आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू (ट्रेन नंबर 68046/68045): यह ट्रेन 10, 13, 14 और 16 अगस्त को पूरी तरह कैंसिल रहेगी।

वहीं रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचने के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन 139 पर कॉल या एसएमएस करके ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी हासिल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News