इन महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे 10,000 रुपये, फिर मिलेंगे 2 लाख, ये सरकार लेकर आई योजना

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 02:19 PM (IST)

पटना : छोटे शहरों और गांवों में रहने वाली महिलाओं के लिए अपना नया काम या छोटा बिजनेस (Startup) शुरू करना अब और आसान हो गया है। आर्थिक तंगी के कारण महिलाओं के अच्छे बिजनेस आइडियाज ठप न हों इसके लिए बिहार सरकार द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का संचालन किया जा रहा है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए शुरुआती पूंजी के रूप में 10,000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। बेहतर प्रदर्शन करने पर महिलाओं को आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त राशि भी मिल सकती है।

योजना के तहत चयन होने के बाद सरकार 10,000 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं सिलाई, सत्तू/मसाला निर्माण, किराना दुकान या अपनी सुविधा व हुनर के अनुसार कोई भी छोटा आजीविका का साधन शुरू करने में कर सकती हैं। योजना का मुख्य मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए सहायता राशि को दो चरणों में बांटा गया है। पहला चरण में आवेदन मंजूर होने पर 10,000 रुपये की पहली सहायता दी जाती है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में उमस भरी सुबह के बाद मध्यम बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.6°C दर्ज

वहीं दूसरे चरण में, जब महिला इस राशि से अपना छोटा काम शुरू कर लगातार 6 महीने तक सफलता से चलाती है तो उसके बिजनेस परफॉर्मेंस का आकलन किया जाता है। यदि कारोबार में प्रगति दिखती है तो सरकार उसे आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

जानें किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ? 

यह योजना मुख्य रूप से बिहार के स्वयं सहायता समूहों (SHG) और जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए केंद्रित है। लाभार्थी का अपना बैंक खाता चालू (Active) होना चाहिए और बैंक डिटेल्स में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। जिन महिलाओं को इस योजना के तहत पहले सहायता राशि मिल चुकी है, वे दोबारा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकतीं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज और जानकारी होनी चाहिए:

आधार कार्ड विवरण एवं एक्टिव मोबाइल नंबर

बैंक पासबुक की प्रति (बैंक खाता चालू होना अनिवार्य)

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (मैट्रिक या इंटर की मार्कशीट)

निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और (यदि लागू हो तो) दिव्यांगता प्रमाण पत्र

शुरू किए जाने वाले बिजनेस की जानकारी

यह भी पढ़ें: रेल यात्री ध्यान दें: 10 से 16 अगस्त के बीच कई यह ट्रेनें हुई रद्द, स्टेशन जानें से पहले चेक करें स्टेटस

ऑनलाइन तरीके से ऐसे करें अप्लाई

योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन या लॉगिन विकल्प चुनें। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और नया पासवर्ड बनाएं। यूजरनेम व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स और बिजनेस का विवरण ध्यानपूर्वक भरें। मांगे गए सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स की साफ कॉपी अपलोड करें। सभी जानकारियों को री-चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और रसीद का प्रिंटआउट संभालकर रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News