राहुल गांधी कल 12.30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, भारत जोड़ो यात्रा की होगी 9वीं बातचीत

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 10:00 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राहुल गांधी 24 अकबर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे। 7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने के बाद से यह उनकी एसी 9वीं बातचीत होगी। पार्टी महाचसिव और मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा, कल 31 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे, 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करेंगे। 7 सितंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के बाद से यह उनकी ऐसी 9वीं बातचीत होगी।

लगातार मोदी सरकार पर हमलावर राहुल गांधी
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में मोदी सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, चीन की घुसपैठ को लेकर हमलावर हैं। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर तक जाएगी। कांग्रेस नेता ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत में कहा था कि मोदी सरकार संसद में बोलने नहीं देती है। संसद में विपक्ष के लोगों का मााइक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकर पर हमला करते हुए कहा कि चीन भारत की सीमा में घुस आया है लेकिन सरकार कहती है के कोई नहीं अंदर नहीं आया। इतना ही नहीं उन्होंने गलवान की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हो गए। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के आगे कुछ नहीं बोलते। 

अब तक इतने राज्यों से गुजर चुकी है 'भारत जोड़ो यात्रा'
कांग्रेस नेता की भार जोड़ो यात्रा अब कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा कई राज्यों से गुजर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से होते हुए केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा के बाद दिल्ली में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी की यह यात्रा जम्मू-कश्मीर तक करीब 3500 किमी तक का सफर तय करेगी। करीब 150 दिन चलने वाली इस यात्रा के 109 दिन पूरे हो चुके हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा को 10 दिनों तक आराम दिया गया है। इस दौरान यात्रा में शामिल कटेंनर्स का मेंटिनेंस किया जाएगा। 3 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News