सरहद के बिछड़ों को मिलाने फिर चली राहे मिलन, 25 मुसाफिर सफर में

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 07:11 PM (IST)

पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से हर सप्ताह की तरह इस सोमवार को भी साप्ताहिक राहे मिलन बस सेवा का संचालन किया गया।  दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट पर नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से दोनों और के अधिकारियों की मौजूदगी में नियंत्रण रेखा के गेट खोले गए, जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर मुसाफिरों के आर-पार होने का सिलसिला शुरू हुआ। 


सर्वप्रथम 7 पाक अधिकृत क्षेत्र के नागरिक पहली बार भारत में अपनों से मिलने के लिए आये जबकि भारत में समय बिताने के बाद 6 पाक अधिकृत क्षेत्र के मुसाफिर राहे मिलन बस द्वारा अपने मुल्क लोटे। वहीं पाक अधिकृत क्षेत्र में समय बिताने के बाद 12 भारतीय नागरिकों ने अपने मुल्क में वापसी की। इस सप्ताह राहे मिलन बस द्वारा किसी भी भारतीय नागरिक को नियंत्रण रेखा पार जाने का मौका नहीं मिला। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में नियंत्रण रेखा के गेट अगली साप्ताहिक यात्रा तक बंद कर दिए गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News