हरियाणा के लोकल उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 07:50 PM (IST)

चण्डीगढ़ 23 नवम्बर-(अर्चना सेठी) हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में स्टालों पर उपलब्ध उत्पाद निर्माताओं तथा स्टार्ट अप से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार व्यापार मेले का थीम- ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल‘ रखा गया है जो कि बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने इस दौरान हरियाणा मंडप का दौरा कर वहां लगाए गए सभी 25 स्टॉल को पूरी रूचि से देखा।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता के उत्पाद बनाने का प्रमुख स्थल बने। उन्होंने उत्पाद निर्माताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के लोकल उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अर्थात ग्लोबल जैसी हो ताकि अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में हमारे उत्पादों की मांग बढ़े। हरियाणा क्षेत्रफल में छोटा राज्य होते हुए भी देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाता है। हरियाणा ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है, जहां हरियाणा खेलों में अग्रणी राज्य में है, वही स्वास्थ्य मानकों के सुधारीकरण के मामले में हरियाणा देश में प्रथम स्थान पर है। ऊर्जा दक्षता में सन 2019 में हरियाणा देश में अव्वल रहा है और परिवार पहचान पत्र जैसी अनूठी पहल देश में पहली बार हरियाणा में शुरू की गई है जिसके माध्यम से प्रदेश वासियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सुविधाएं सरलता से उनके घर द्वार पर पहुंचाई जा रही हैं। यही नहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और एमएसएमई में हरियाणा देश में टॉप अचीवर्स में है।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक, औद्योगिक, सूचना प्रौद्योगिकी, खेलो आदि क्षेत्रों में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है और इनके साथ साथ सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने विशेषकर कुरुक्षेत्र की देश ही नहीं विश्व में भी बड़ी पहचान है जहां से भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता को गीता का दिव्य संदेश देते हुए सभी को अपना कर्म इमानदारी से करने की सीख दी है।इस बार भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नंबर 5 में लगाए गए हरियाणा मंडप में जहां एक ओर गुरुग्राम का आईटी उद्योग प्रदर्शित किया गया है, वहीं दूसरी ओर यह दर्शाया गया है कि हरियाणा किस प्रकार से निवेश के लिए उत्तम स्थान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News