जुथाना के लोगों को नहीं मिला राशन, सचिवालय में प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 07:24 PM (IST)

कठुआ : कोविड 19 महामारी के दौरान सरकार की ओर से दिए जाने वाला राशन जुथाना के लोगो को नहीं मिल पाया है जिसके विरोध में लोगों ने जिला सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के विरुद्ध अपना रोष जताते हुए कहा कि पूरे देश में कोविड 19 महामारी की शुरूआत के बाद लोगों को निशुल्क राशन दिया गया लेकिन उपरोक्त गांव के लोगों को नहीं मिला।

 

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कृष्ण सिंह ने कहा कि पिछले करीब डेढ माह से लगातार वे गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें राशन दिया जाए लेकिन राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि डीलर भी राशन देने में आनाकानी करता है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते हैं कि इसकी जांच करवाई जाए और लोगों को राशन भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि रूटीन में भी राशन नहीं मिल पा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News