राष्ट्रपति कोविंद का संबोधन 130 करोड़ भारतीयों की भावना के अनुरूप: मोदी

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 11:27 PM (IST)

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के संबोधन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह 130 करोड़ भारतीयों की भावना के अनुरूप है और मजबूत, समृद्ध और एकजुट भारतीय राष्ट्र के भविष्य की राह उल्लेखित करता है। 
PunjabKesari
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी द्वारा गहरी दृष्टि वाला दिया गया संबोधन। उनका संबोधन 130 करोड़ भारतीयों की भावना के अनुरूप है और मजबूत, समृद्ध और एकजुट भारतीय राष्ट्र के भविष्य की राह उल्लेखित करता है।'' 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत की आस्था शांति में है लेकिन किसी भी आक्रामक प्रयास का वह मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘आज जब विश्व समुदाय के समक्ष आई सबसे बड़ी चुनौती(कोविड-19) से एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, तब हमारे पड़ोसी ने अपनी विस्तारवादी गतिविधियों को चालाकी से अंजाम देने का दुस्साहस किया।'' 
PunjabKesari
पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कोविंद ने कहा कि उनके शौर्य ने यह दिखा दिया है कि हमारी आस्था शांति में होने पर भी, कोई अशांति उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो उसे माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करते हुए, हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भारत माता के वे सपूत, राष्ट्र गौरव के लिए ही जिए और उसी के लिए मर मिटे। पूरा देश गलवान घाटी के शहीदों को नमन करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News