राजनीति की रणनीति... आखिर कौन लड़ेगा अमेठी-रायबरेली से चुनाव? रॉबर्ट वाड्रा पर बोले एके एंटनी, दिए ये संकेत

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 10:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी सीटों पर हो रही है राजनीतिक उलझन की चर्चा चल रही है। यहां अब तक कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि यूपी से राहुल या प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकते हैं। इसके साथ ही, एंटनी ने प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी बयान दिया है।

अमेठी-रायबरेली, कांग्रेस की परंपरागत सीटें
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें गांधी परिवार की परंपरागत रही हैं। हालांकि, 2019 के चुनाव में अमेठी में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी बीजेपी ने फिर से स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी रायबरेली में अब तक ना बीजेपी और ना कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है। 26 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन भरे जाएंगे।

PunjabKesari

राहुल या प्रियंका, सही समय पर घोषित होंगे उम्मीदवार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इन सीटों से गांधी परिवार की उम्मीदवारी की पुरजोर वकालत की है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका गांधी को रायबरेली से मैदान में उतारा जाएगा। इससे पहले यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने अमेठी और रायबरेली के लिए उम्मीदवारों की घोषणा में देरी पर कहा था कि सही समय पर नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। पांडे ने कहा, अमेठी और रायबरेली ना सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। हमने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत कराया है। 

पांडे ने कहा, राजनीति में एक रणनीति होती है और सही समय आने पर रणनीति के अनुसार नामों की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस ने अभी तक इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।यूपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इन दोनों सीटों से गांधी परिवार की उम्मीदवारी की पुरजोर वकालत की है।

PunjabKesari

चुनाव में रॉबर्ट वाड्रा की भागीदारी का विरोध
कांग्रेस में रॉबर्ट वाड्रा की भागीदारी के खिलाफ आवाजें भी उठी हैं। यहां तक कि उनके राजनीतिक उत्कृष्टता पर भी सवाल उठ रहे हैं। एंटनी से जब पूछा गया कि क्या रॉबर्ट वाड्रा उम्मीदवार होंगे तो उन्होंने संकेत दिए कि ऐसा नहीं होगा। पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को गांधी परिवार पर पूरा भरोसा है। 

PunjabKesari

वायनाड सीट और राहुल गांधी
दोनों हाई-प्रोफाइल सीटों को लंबे समय तक गांधी परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। 2004 से लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। वे राज्यसभा के लिए चुन ली गई हैं। जबकि उनके बेटे राहुल गांधी एक बार फिर आम चुनाव में केरल की वायनाड सीट से लड़ रहे हैं। वहां 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग है। 2019 में राहुल दो सीटों पर चुनाव लड़े थे।अमेठी में हार मिली थी और वायनाड में उन्होंने जीत हासिल की थी।

फिलहाल, कांग्रेस में नामांकन की तारीखों को लेकर गड़बड़ी है। इससे पार्टी के अंदरी विवाद भी बढ़ रहे हैं। कांग्रेस में इस बड़े मुद्दे पर खामोशी सुरक्षित है। चर्चा ये भी है कि कांग्रेस उन्हें चुनाव में उतारने को लेकर सहज नहीं है।कांग्रेस में इसे लेकर बिल्कुल खामोशी देखी जा रही है। चर्चा ये भी हो रही है कि कांग्रेस उन्हें चुनाव में उतारने को लेकर सहज नहीं है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहला, रॉबर्ट वाड्रा अगर राजनीति में आएंगे तो इससे कांग्रेस के ऊपर परिवारवाद का आरोप और बढ़ जाएगा। दूसरा ये कि रॉबर्ट वाड्रा पर हरियाणा और राजस्थान में जमीन घोटाले के भी आरोप हैं। अगर रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ते हैं तो उनके विरोधी भ्रष्टाचार को एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News