मुशर्रफ को मोदी से शिकायत, कहा- नहीं करते शांति वार्ता की वकालत

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 09:50 AM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके शासनकाल में भारत और पाकिस्तान शांति और सुलह के रास्ते पर बढ़ रहे थे।
ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के पूर्व प्रमुख मुशर्रफ ने भारत के 2 पूर्व प्रधानमंत्रियों की तारीफ करते  कहा, ‘उस समय मैंने भारत के दोनों प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह से बातचीत की थी। दोनों नेता अलग-अलग राजनीतिक दल से होने के बावजूद विवादों से आगे बढ़ना चाहते थे।’ उन्होंने शिकायत के लहजे में कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शांति वार्ता की वकालत नहीं करते हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति की तरफ से शांति के लिए चार सूत्रीय पहल की गई थी। इस पहल को लागू करने के लिए दोनों देशों का नेतृत्व भी तैयार था। मुशर्रफ ने कहा कि विवाद के इन चार बिंदुओं में सियाचिन और कश्मीर भी शामिल था। उल्लेखनीय है कि देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे 74 साल के मुशर्रफ पिछले साल से दुबई में रह रहे हैं। उन्हें ईलाज के लिए पाकिस्तान छोड़ने की इजाजत दी गई थी।  इससे पहले मुशर्रफ ने अमरीका पर पाकिस्तान के खिलाफ जाकर भारत से नजदीकी बढ़ाने का आरोप लगाया है। मुशर्रफ ने कहा कि अमेरिका अपनी जरूरतों के हिसाब से पाकिस्तान से बर्ताव करता है। जब उसे इस्लामाबाद की जरूरत नहीं होती तो उसे ‘दगा’ दे देता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News