PM मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:19 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर डिजिटल दुनिया में इतिहास रच दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष और राजनेता बन गए हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया हो।

दुनियाभर के नेताओं से कहीं आगे पीएम मोदी

यह रिकॉर्ड सिर्फ संख्या का नहीं, बल्कि पीएम मोदी की वैश्विक पहुंच और डिजिटल प्रभाव का प्रमाण भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई बड़े नेताओं के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स मिलकर भी पीएम मोदी की लोकप्रियता के आसपास नहीं पहुंचते।

पीएम मोदी साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। बीते एक दशक में उनका अकाउंट न केवल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला, बल्कि सबसे ज्यादा एंगेजमेंट पाने वाले राजनीतिक अकाउंट्स में शामिल हो गया है। खासतौर पर युवा वर्ग के बीच उनकी मौजूदगी बेहद मजबूत मानी जाती है।

PunjabKesari
टॉप ग्लोबल लीडर्स की Instagram रैंकिंग

  • नरेंद्र मोदी – 100 मिलियन

  • डोनाल्ड ट्रंप – 43.2 मिलियन

  • प्रबोवो सुबियंतो – 15 मिलियन

  • रेसेप तैयप एर्दोगन – 11.6 मिलियन

  • जेवियर माइली – 6.4 मिलियन

यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पकड़ कितनी मजबूत है और वे किस तरह वैश्विक राजनीति में भी सोशल मीडिया ट्रेंड सेट कर रहे हैं।

भारत में भी सबसे आगे पीएम मोदी

देश के भीतर भी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री से कोई नेता आसपास नहीं है।

  • नरेंद्र मोदी – 100 मिलियन

  • योगी आदित्यनाथ – 16.1 मिलियन

  • राहुल गांधी – 12.6 मिलियन

डिजिटल युग में मोदी की ताकत

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर यह जबरदस्त बढ़त पीएम मोदी को सीधे जनता से जोड़ती है। भाषणों, अभियानों, अंतरराष्ट्रीय दौरों और व्यक्तिगत पलों की झलक के जरिए वे करोड़ों लोगों से सीधा संवाद कायम कर रहे हैं। Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का यह आंकड़ा न सिर्फ एक रिकॉर्ड है, बल्कि यह भी दिखाता है कि डिजिटल राजनीति के दौर में पीएम मोदी किस तरह दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News