PM Modi Favorite Food: आखिर क्या खाते हैं PM मोदी? 75 की उम्र में भी हैं इतने फिट, देखें उनके पसंदीदा खाने की पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 05:32 PM (IST)
PM Modi Favorite Food: पीएम मोदी भारत के अलावा विदेश में भी एक लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं। दुनियाभर में वे अपने अनुशासन और सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए मशहूर हैं। उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनका संतुलित और शुद्ध शाकाहारी भोजन है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री अपनी थाली में किन चीजों को शामिल करना पसंद करते हैं।
क्या होता है पीएम मोदी के खाने में शामिल
पीएम मोदी बहुत ही हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं। उनके भोजन में तेल और मसालों का इस्तेमाल बहुत कम होता है। वे घर का बना पारंपरिक खाना ही प्राथमिकता देते हैं। उनके दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और हल्के नाश्ते से होती है।

गुजराती व्यंजन भी हैं फेवरेट
मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखने के कारण, पीएम मोदी को गुजराती स्वाद बेहद पसंद है। उनके पसंदीदा आइटम्स में शामिल हैं:
-
खिचड़ी: सादी मूंग दाल की खिचड़ी उनकी सबसे पसंदीदा डिश है।
-
ढोकला और खांडवी: नाश्ते में वे अक्सर इन गुजराती व्यंजनों का आनंद लेते हैं।
-
श्रीखंड: मीठे में उन्हें गुजराती खट्टा-मीठा श्रीखंड पसंद है।

मोरिंगा के पराठें है पसंद
पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे फिट रहने के लिए मोरिंगा (सहजन) के पराठे खाना पसंद करते हैं। मोरिंगा पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
फलों के प्रति लगाव
पीएमो मोदी को फलों में आम बहुत पसंद है। वे अपनी डाइट में मौसमी फलों और सलाद को जरूर शामिल करते हैं। फलों का सेवन उनके ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। पीएम मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। वे मांसाहार से कोसों दूर रहते हैं। सात्विक भोजन, नियमित योग और व्यायाम ही उनकी लंबी आयु और सक्रियता का मुख्य आधार है।
