PM मोदी और राहुल की इस केमिस्ट्री ने सबको चौकाया, खास मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, 1 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 10:45 AM (IST)
नेशनल डेस्क: देश की संसद में से आज एक पक्ष और विपक्ष की शानदार तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्षी नेता राहुल गांधी के बीच एक खास मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों काफी देर तक एक दूसरे के साथ बातचीत भी करते रहे। दरअसल यह मौका था महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती का, जहां पर दोनों की मुलाकात हुई।
ये भी पढ़ें- ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी- बातचीत से मानो या सैन्य शक्ति से, होर्मुज स्ट्रेट तो खुलेगा ही!
कैसे शुरू हुई मुलाकात?
संसद भवन के 'प्रेरणा स्थल' पर ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि देने के लिए कई दिग्गज नेता इक्ट्ठे हुए थे। कतार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, जेपी नड्डा, एस जयशंकर और अर्जुन राम मेघवाल के साथ राहुल गांधी भी खड़े थे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी से उतरे, उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद सभी सांसदों का अभिवादन स्वीकार किया।
<
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Prerna Sthal on the Parliament premises to pay a floral tribute to Mahatma Jyotiba Phule on his 200th birth anniversary today.
— ANI (@ANI) April 11, 2026
Lok Sabha Speaker Om Birla, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Arjun Ram Meghwal, former… pic.twitter.com/QexqUVky1Z
>
खास रही दोनों नेताओं की बातचीत
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पीएम मोदी सांसदों से मिल रहे थे, तब राहुल गांधी ने भी मर्यादा के साथ हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कतार में आगे बढ़ने के बाद विशेष रूप से पीछे मुड़कर राहुल गांधी से हाथ मिलाया। इसके बाद करीब 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते और मुस्कुराकर चर्चा करते दिखे।
राजनीति से परे शिष्टाचार
सदन के भीतर और बाहर अक्सर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले इन दोनों बड़े नेताओं की इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने सुर्खियां बटोर ली हैं। "राजनीति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं और महापुरुषों के सम्मान के मौके पर ऐसी तस्वीरें भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाती हैं।" इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग इस 'केमिस्ट्री' को देश की राजनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।
