बंगाल के बर्धमान में गरजे पीएम मोदी, बोले- BJP जो करती है वो करती है

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा  में अपनी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी जो कहती वो करती है। अपनी बात को जारी रखते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में इस बार बड़ा खेला होगा राज्य को TMC से छुटकारा मिलेगा। इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के 15 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक 'श्वेत पत्र' जारी किया जाएगा।

<

>

TMC पर किया कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार को 'निर्मम' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने संगठित गिरोहों के साथ मिलकर बंगाल को लूटा है। पीएम ने कहा "हमारी सरकार टीएमसी के कार्यकाल में हुई सुनियोजित लूट का कानूनी लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। भ्रष्टाचार के अड्डों को बंद किया जाएगा और हर अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: ₹9,000 वाली पेंशन सीधे ₹25,000 पार? जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान!

महिलाओं के लिए 'मास्टरस्ट्रोक' का किया ऐलान 

रैली में बढ़ती भीड़ और समर्थन से उत्साहित प्रधानमंत्री ने बंगाल की महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनावी सौगात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर बंगाल की हर बहन और बेटी को ₹3,000 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने टीएमसी पर जनता को गुमराह करने और झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया।

                   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News