राज्यसभा का सदस्य बनने पर पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- आपके अनुभव से बढ़ेगी सदन की गरिमा

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 03:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री  सीएम नीतीश कुमार ने आज यानि 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपख ग्रहण की है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और बिहार के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

<

>

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

पीएम ने संदेश देते एक्स पर लिखा- नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन के प्रति उनकी निष्ठा और बिहार के विकास में उनके 'अमिट योगदान' को हर जगह सराहा गया है। नीतीश जी का संसद में वापस आना सुखद है। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री और अनुभवी विधायक के रूप में उनका लंबा अनुभव उच्च सदन की गरिमा को और बढ़ाएगा।

PunjabKesari

नीतीश कुमार का सपना हुआ पूरा

राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करना नीतीश कुमार के लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के सभी विधायी सदनों— बिहार विधानसभा, बिहार विधान परिषद, लोकसभा और अब राज्यसभा का सदस्य रहने का अपना पुराना सपना पूरा कर लिया है।

बिहार की राजनीति में आएगा बड़ा बदलाव

नीतीश कुमार के दिल्ली (राज्यसभा) जाने के साथ ही बिहार की सत्ता संरचना में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारों का मानना है कि इस कदम से बिहार सरकार की कमान में भाजपा की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी। इसी सिलसिले में आज दिल्ली में बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News