स्थापना दिवस पर PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- हम सत्ता के भूखे नहीं, सेवा के पुजारी हैं

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की विकास यात्रा और भविष्य के संकल्पों पर चर्चा की। पीएम ने कहा कि UCC और One Nation One Election जैसे विषय केवल चर्चा का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह कुशल शासन और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब हैं।

ये भी पढ़ें- Raghav Chadha networth: 5 लाख का Gold, Swift Dzire और 36 लाख का घर...जानें पत्नी की तुलना में कितनी है Raghav Chadha की संपत्ति

सेवा vs सत्ता की राजनीति

पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति में दो अलग-अलग धाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ वह राजनीति है जो केवल 'सत्ता' पर आधारित है, जबकि भाजपा की राजनीति 'सेवा' पर टिकी है। "हमने भारतीय राजनीति में एक नया सिद्धांत पेश किया है 'नेशन फर्स्ट'। कांग्रेस ने हमेशा एक परिवार को महत्व दिया, जबकि भाजपा हर नागरिक को समान सम्मान और महत्व देती है।"

PunjabKesari

बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनवाईं

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पिछले वर्षों में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को गिनाया। उन्होंने बताया कि धारा 370 और राम मंदिर का निर्माण किया। सामाजिक सुधार जैसे ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध और CAA का फैसला, कानूनी बदलावों के बारे में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- GST on Petrol and Diesel: 70 रुपए में मिलेगा पेट्रोल? जानिए GST लागू होते ही कैसे रातों- रात गिरेंगे दाम!

कांग्रेस के 1984 के दौर का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए 1984 के दौर की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस ने रिकॉर्ड सीटें जीती थीं, लेकिन जनता के भरोसे को तोड़ा। उन्होंने कहा, "उस दौर में भी देश देख रहा था कि उन्हें कैसे नीचा दिखाया जा रहा है, और उसी समय से भाजपा पर देशवासियों का विश्वास बढ़ना शुरू हुआ।"

PunjabKesari

50 साल पूरे करना एक मील पत्थर जैसा है

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा जल्द ही अपने 50 साल पूरे करने जा रही है। यह एक बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने आह्वान किया कि पार्टी को नई तकनीक के इस दौर में खुद को ढालना होगा और नए भारत के निर्माण के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना जारी रखना होगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News