विधानसभा चुनाव: कर्नाटक में करीब 20 चुनावी रैलियां कर सकते हैं PM मोदी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 09:28 AM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक में भाजपा के प्रचार अभियान में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां करीब 20 रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा का कांग्रेस से कड़ा मुकाबला है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारक मोदी एक मई से इस दक्षिणी राज्य में रैलियों की शुरुआत कर सकते हैं। वैसे मोदी ने पहले राज्य में कई जनसभाओं को संबोधित किया था लेकिन चुनाव आयोग द्वारा 27 मार्च को विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित करने के बाद से वह चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक नहीं गए हैं। राज्य में 12 मई को मतदान है और मतगणना 15 मई को होगी।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी के चुनावी दौरे के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है और उम्मीद है कि वह 15-20 रैलियों को संबोधित करेंगे। भगवा पार्टी कर्नाटक में सिद्धरमैया सरकार को सत्ता से हटाने के लिए जी-जान से जुटी है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में राज्य में इन दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही गई है। भाजपा का मानना है कि मतदान से पहले प्रचार अभियान के आखिरी दिनों में मोदी के जबर्दस्त चुनाव अभियान से पलड़ा उसके पक्ष में झुक सकता है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पिछले कई महीनों से बार-बार राज्य का दौरा कर रहे हैं, रैलियां कर रहे हैं, धार्मिक प्रमुखों से मिल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News