नई कार खरीदने का है प्लान! थोड़ा Wait कीजिए, महिंद्रा XUV 7XO को टक्कर देने आ रही 2026-27 की ये नई गाड़ियां
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 01:33 PM (IST)
Automobile News: महिंद्रा XUV 700, जिसे अब XUV 7XO के नाम से फेसलिफ्ट किया गया है, ने लॉन्च के बाद से ही बाजार में अपनी दमदार उपस्थिति बनाई है। 2021 में लॉन्च हुई इस SUV को 2022-2025 के बीच कई अपडेट और स्पेशल एडिशन मिले, और 2026 में नए डिजाइन और फीचर्स के साथ XUV 7XO पेश की गई। इस SUV की खासियत है मजबूत इंजन, नई तकनीक, सुरक्षा फीचर्स और किफायती कीमत, जिसकी वजह से इसकी बिक्री लगातार अच्छी रही है।
2026-2027 में महिंद्रा के इस दबदबे को चुनौती देने के लिए कई निर्माता कंपनियां भारत में नए 7-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें मारुति सुजुकी, टोयोटा, रेनॉल्ट, हुंडई, किआ और एमजी शामिल हैं। ये सभी SUV XUV 7XO जैसी कीमत रेंज और फीचर्स के साथ आएंगी, लेकिन इंजन विकल्प अलग-अलग होंगे – हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक।
आने वाले नए मॉडल
- मारुति सुजुकी और टोयोटा: मारुति ग्रैंड विटारा पर बेस्ड प्रीमियम 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी। टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म का 7-सीटर वेरिएंट पेश करेगी। दोनों में 1.5 लीटर टीएनजीए एटकिंसन साइकिल हाइब्रिड इंजन होने की संभावना है।
- एमजी मोटर इंडिया: एमजी अक्टूबर 2026 तक अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड SUV लॉन्च करने जा रही है। कोडनेम 520 वाली ये SUV लगभग वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 194 हॉर्सपावर की इलेक्ट्रिक मोटर और 9.5-20.5 kWh की बैटरी मिलेगी। यह सेटअप एक बार चार्ज करने पर 1,110 किलोमीटर तक रेंज देगा।
- 7-सीटर रेनॉल्ट डस्टर: रेनॉल्ट 7-सीटर डस्टर 2027 में लॉन्च होगी। इसका डिजाइन डेशिया बिगस्टर से प्रेरित होगा और नई डस्टर के कई एलिमेंट्स साझा करेगा। इंजन के तौर पर इसमें 1.8 लीटर का हाइब्रिड ऑप्शन होने की उम्मीद है।
- हुंडई और किआ: हुंडई और किआ भी 2027 तक 7-सीटर हाइब्रिड SUV के सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। किआ सोरेंटो पर बेस्ड SUV और हुंडई की नई प्रीमियम SUV (Ni1i कोडनेम) प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन शेयर करेंगी। दोनों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ हाइब्रिड फीचर्स होंगे।
इस तरह, अगले सालों में 7-सीटर SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV 7XO को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
