Mahindra Car Discount: खुशखबरी! Mahindra ने लगा दी सेल, इन कारों पर कंपनी दे रही है 4 लाख रुपए तक का Discount
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 04:41 PM (IST)
Mahindra Car Discount: भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी (e-SUV) रेंज पर मार्च में जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो कंपनी ₹1.4 लाख से लेकर ₹4 लाख तक की सीधी बचत का मौका दे रही है। यह ऑफर महिंद्रा की 'बोर्न इलेक्ट्रिक' रेंज को और अधिक सुलभ बनाने के लिए लाया गया है।

इन मॉडल्स पर मिलेगा इतना डिस्काउंट
महिंद्रा ने अपनी तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों पर कैश डिस्काउंट की घोषणा की है:
|
मॉडल (Model) |
अधिकतम डिस्काउंट |
शुरुआती कीमत (Ex-showroom) |
|---|---|---|
|
Mahindra XUV400 EL Pro |
₹4.00 लाख |
₹17.49 लाख |
|
Mahindra BE 6 |
₹2.00 लाख |
₹19.65 लाख |
|
Mahindra XEV 9e |
₹1.40 लाख |
₹21.90 लाख |
