आ गई पावरफुल Audi SQ8, इतनी है कीमत, पलक झपकते ही पकड़ेगी 100Kmph की रफ्तार!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 03:05 PM (IST)

Audi SQ8 India Launch Price 2026 : जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी (Audi) ने अपनी प्रीमियम SUV लाइनअप को विस्तार देते हुए भारत में नई Audi SQ8 को लॉन्च कर दिया है। यह कार कंपनी की स्टैंडर्ड Q8 और हाई-परफॉर्मेंस RS Q8 के बीच के अंतर को पाटती है। दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस इस SUV की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

रफ्तार ऐसी कि पलक झपकते ही 100 की स्पीड

Audi SQ8 की सबसे बड़ी खूबी इसका 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है। यह वही इंजन है जो टॉप-एंड RS Q8 में मिलता है हालांकि इसे यहां थोड़ा 'डीट्यून' (एडजस्ट) किया गया है।

  • पावर: 507 HP की अधिकतम पावर और 770 Nm का जबरदस्त टॉर्क।

  • ट्रांसमिशन: 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (Quattro) सिस्टम।

  • परफॉर्मेंस: यह भारी-भरकम SUV मात्र 4.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक सीमित है।

यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर लेटे बुजुर्ग को चूहों ने बनाया अपना निवाला, काट दी हाथ की नस, चली गई जान

लग्जरी और तकनीक का बेजोड़ मेल

5 मीटर से ज्यादा लंबी इस कार के अंदर और बाहर फीचर्स की लंबी फेहरिस्त है:

  • डिजिटल केबिन: इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है—12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच का मुख्य इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.6 इंच की तीसरी टचस्क्रीन।

  • प्रीमियम साउंड: संगीत के शौकीनों के लिए 17-स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

  • आराम और सुरक्षा: पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा। साथ ही यह Level-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ आती है।

  • एक्सटीरियर: मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, रियर में कनेक्टेड OLED टेल-लाइट्स और 604 लीटर का बड़ा बूट स्पेस।

यह भी पढ़ें: 90 साल की बुजुर्ग जुड़वा बहनों की रुकी पेंशन, कलेक्टर से बोलीं- साहब, मिट गईं लकीरें, अब कैसे भरें पेट?

कीमत का गणित

ऑडी ने SQ8 को 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की कीमत पर लॉन्च किया है।

  • यह स्टैंडर्ड Q8 (1.13 करोड़) से लगभग 65 लाख रुपये महंगी है।

  • वहीं, टॉप मॉडल RS Q8 (2.34 करोड़) के मुकाबले यह 56 लाख रुपये सस्ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News