Tata Cars price Hike: 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Tata की ये गाड़ियां, कंपनी ने किया ऐलान

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 06:12 PM (IST)

ऑटो डेस्क: वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण 1 अप्रैल 2026 से पेट्रोल और डीजल वाले यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5% की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार भिन्न होगी।

PunjabKesari

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी हैचबैक टियागो से लेकर सफारी एसयूवी वाहन तक बेचती है जिनकी कीमत 4.57 लाख रुपये से 23.42 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) के बीच है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News