माथे-पैर पर गंभीर चोट, पीठ पर भी गहरे जख्म और BMW जलकर खाक...क्रिकेटर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह दुर्घटना कार के डिवाइडर से टकराने से हुई। जिसके बाद कार में आग लग गई। उन्हें घायल अवस्था में देहरादून के मैक्स अस्पताल लाया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ के माथे और पैर में चोट आई है। उनको रुड़की से देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

PunjabKesari

पंत की पीठ पर भी गहरे जख्म नजर आ रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि वे खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित इलाज की हरसम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी।  

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों के अनुसार ऋषभ पंत दिल्ली से मर्सिडीज कार से उत्तराखंड के रुड़की स्थित अपने घर आ रहे थे। आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

PunjabKesari

डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह क्रिकेटर और उनके साथ बैठे चालक सहित एक अन्य व्यक्ति को कार से निकाला गया। सूचना मिलने पर मौके पर 108 और हरिद्वार पुलिस द्वारा घायलों को सर्वप्रथम रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News